scriptमंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिलाई भोलेनाथ की शपथ, वीडियो हुआ वायरल | minister Kamal patel administer lord oath bjp workers video viral | Patrika News
हरदा

मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिलाई भोलेनाथ की शपथ, वीडियो हुआ वायरल

– ‘मंत्रीजी’ को सता रहा भितरघात का डर!- कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ- कार्यकर्ताओं ने ली भोलेनाथ की शपथ- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हरदाMay 28, 2023 / 07:30 pm

Faiz

News

मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिलाई भोलेनाथ की शपथ, वीडियो हुआ वायरल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 ( Madhya Pradesh Assembly Election 2023 ) के लिए ये चुनावी साल है। अधिकतम पांच से छह महीनों के भीतर यहां विधानसभा चुनाव ( elections 2023 ) के लिए मतदान होने हैं। जानकारों को उम्मीद है कि, इस साल नवंबर के महीने में चुनाव आयोग मतदान घोषित कर सकता है। ऐसे में प्रदेश में सक्रीय राजनीतिक दल जहां अपनी चुनावी कमर कसने में जुटे हैं वहीं, प्रदेश के सत्ताधारी दल भाजपा के मंत्रियों को चुनाव में बगावत और भितरघात का डर सता रहा है। आलम ये है कि, सरकार के मंत्री अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं चुनावी दौर में साथ देने के लिए शपथ दिला रहे हैं।

आपको बता दें कि, सूबे के हरदा जिले में शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अनोखी शपथ दिलाई है। उनके द्वारा दिलाई गई ये शपथ प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को हाथ ऊठाकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम करने के लिए भोलेनाथ की शपथ दिलाई है। शपथ में मंत्री जी द्वारा कार्यकर्ताओं से इस बात की सौगंद दिलवाई गई है कि, ‘चुनाव वाले दिन एक-एक मतदाता को पोलिंग बूथ पर ले जाकर मतदाता को कमल के फूल पर बटन दबाने के लिए कहूंगा।’

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lbf99

मंत्री द्वारा शपथ दिलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे सियासत भी गर्मा सकती है। बता दें कि इससे पहले भोपाल की नरेला विधानसभा में मंत्री विश्वास सारंग ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रताओं को बूथ जिताने की शपथ दिलाई थी।

Hindi News/ Harda / मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिलाई भोलेनाथ की शपथ, वीडियो हुआ वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो